Post Office MIS Scheme: पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना (POMIS) एक सुरक्षित और सरकार समर्थित निवेश विकल्प है, जो निवेशकों को नियमित मासिक आय प्रदान करता है। इस योजना में निवेश करने पर, आप हर महीने निश्चित राशि प्राप्त कर सकते हैं, जिससे आपकी वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित होती है।
ऐसे में यदि आप भी पोस्ट ऑफिस के किसी योजना में पैसे निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो आप पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना में पैसे लगा सकते हैं इसके बारे में आर्टिकल में डिटेल में जानकारी देंगे।
Post Office MIS Scheme के प्रमुख लाभ
- ब्याज दर: POMIS पर वर्तमान में 7.4% वार्षिक ब्याज दर मिल रही है, जो हर महीने आपके खाते में जमा होती है।
- निवेश सीमा: सिंगल अकाउंट: न्यूनतम ₹1,000 और अधिकतम ₹9 लाख तक निवेश किया जा सकता है।.
- जॉइंट अकाउंट: अधिकतम ₹15 लाख तक निवेश संभव है।
- अवधि: इस योजना की अवधि 5 वर्ष है, जिसे आप 5-5 वर्ष के लिए बढ़ा सकते हैं।
- ब्याज भुगतान: ब्याज का भुगतान हर महीने हर महीने आपके पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट में किया जाता है।
- योजना सरकार द्वारा समर्थित है, जिससे आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है।
- नियमित आय: यह योजना उन लोगों के लिए बढ़िया है जो हर महीने बिना किसी जोखिम के नियमित आय चाहते हैं।
- लचीलापन: आप अपने खाते को देश के किसी भी डाकघर में आसानी से ट्रांसफर कर सकते हैं।
Post Office MIS Scheme के अंतर्गत निवेश पर मासिक आय:
₹9 लाख निवेश पर: मासिक आय: ₹5,550 वार्षिक आय: ₹66,600.5 वर्षों में कुल आय: ₹3,33,000 रुपए प्राप्त होंगे
₹15 लाख निवेश पर मासिक आय: ₹9,250 महीने में आपको प्राप्त होंगे ऐसे में साल में बात करें तो यहां पर आपको वार्षिक आय: ₹1,11,000 और 5 वर्षों में कुल मिलाकर ₹5,55,000 रुपए प्राप्त होंगे।
Post Office MIS Scheme के तहत निवेश और आय की गणना:
मासिक आय की गणना के लिए निम्नलिखित सूत्र का उपयोग किया जाता है:
मासिक आय = (निवेश राशि × वार्षिक ब्याज दर) ÷ 12
उदाहरण:
₹9,00,000 निवेश पर:.मासिक आय = (₹9,00,000 × 7.4%) ÷ 12 = ₹5,550
₹15,00,000 निवेश पर: मासिक आय = (₹15,00,000 × 7.4%) ÷ 12 = ₹9,250
Post Office MIS Scheme के अंतर्गत टैक्स संबंधित जानकारी:
इस योजना में निवेश पर आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत टैक्स लाभ नहीं मिलता है।
ब्याज से होने वाली आय पर टैक्स देना होता है।
प्री-मैच्योर विड्रॉल नियम:
1 वर्ष के बाद आप अपना मूल निवेश निकाल सकते हैं।
1 से 3 वर्ष के बीच अकाउंट बंद कराने पर प्रिंसिपल अमाउंट में से 2% रकम काटकर बाकी का पैसा वापस मिलेगा।
3 से 5 वर्ष के बीच निकासी पर 1% की पेनल्टी देनी होगी।
Post Office MIS Scheme के अंतर्गत अकाउंट ओपन करने की प्रक्रिया
- अपने नजदीकी डाकघर जाएं।
- POMIS के लिए आवेदन पत्र भरें।
- आवश्यक दस्तावेज जमा करें, जैसे पहचान पत्र, पते का प्रमाण और पासपोर्ट साइज फोटो।
- इसके बाद आपको नकद या चेक के माध्यम से राशि जमा करें।
- इस तरीके से योजना में आपका अकाउंट ओपन हो जाएगा।