Namo Drone Didi Yojana: एग्रीकल्चर क्षेत्र में तकनीकी उन्नति को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने ‘नमो ड्रोन दीदी योजना’ की शुरुआत की है। इस योजना के तहत, महिला स्वयं सहायता समूहों (SHGs) को ड्रोन तकनीक में प्रशिक्षित किया जाता है, जिससे वे कृषि कार्यों में ड्रोन का उपयोग कर अपनी आय बढ़ा सकें। इसलिए आज के आर्टिकल में हम आपको नमो ड्रोन दीदी योजना के बारे में पूरी जानकारी प्रदान करेंगे चलिए जानते हैं –
Namo Drone Didi Yojana: प्रशिक्षण कार्यक्रम
योजना के अंतर्गत, महिलाओं को 15 दिनों का ड्रोन संचालन और तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। इस प्रशिक्षण में ड्रोन उड़ाने, उसकी तकनीकी जानकारी, कीटनाशक छिड़काव, उर्वरक वितरण, और बीज बुआई जैसी तकनीकों को सिखाया जाता है। प्रशिक्षण के दौरान, प्रत्येक महिला को ₹15,000 तक का मानदेय भी दिया जाता है।
Namo Drone Didi Yojana सब्सिडी और वित्तीय सहायता
महिला SHGs को ड्रोन खरीदने पर 80% तक की सब्सिडी (अधिकतम ₹8 लाख) प्रदान की जाती है। शेष राशि के लिए, एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (AIF) के तहत 3% ब्याज दर पर ऋण की सुविधा भी उपलब्ध है।
Namo Drone Didi Yojana :आवेदन की पात्रता
-
आवेदिका की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
-
आवेदिका किसी स्वयं सहायता समूह (SHG) की सदस्य होनी चाहिए।
-
आवेदिका का आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से होना आवश्यक है।
-
आवेदिका कृषि गतिविधियों में संलग्न होनी चाहिए।
Namo Drone Didi Yojana आवश्यक दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- स्थानीय निवास प्रमाण पत्र
- पैन कार्ड
- ईमेल आईडी और फोन नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- स्वयं सहायता समूह का पहचान पत्र
कमाई के अवसर:
प्रशिक्षण और ड्रोन प्राप्त करने के बाद, महिलाएं किसानों को ड्रोन स्प्रे सेवाएं प्रदान कर सकती हैं, जिससे वे अतिरिक्त आय अर्जित कर सकती हैं। सरकार के अनुसार, एक महिला ड्रोन पायलट सालाना लगभग ₹1 लाख तक की अतिरिक्त कमाई कर सकती है। अधिक जानकारी के लिए आप इसके ऑफिशल पोर्टल बजा सकते हैं जहां पर आपको इसके बारे में जानकारी मिल जाएगी