UP Free Kanooni Sahayta Yojana: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में उत्तर प्रदेश श्री कानूनी सहायता योजना की शुरुआत की गई है जिसके अंतर्गत गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले और दुर्बल व्यक्ति जो कानूनी सहायता लेने में असमर्थ है’ क्योंकि उनके पास पैसे नहीं हैं। उनको योजना के तहत सरकार के द्वारा कानूनी सहायता दी जाएगी। ताकि उनको न्याय मिल सकें। ऐसे में यदि आप भी उत्तर प्रदेश फ्री कानूनी सहायता योजना के बारे में नहीं जानते हैं’ तो आज के आर्टिकल में हम आपको उसके बारे में डिटेल जानकारी।
UP Free Kanooni Sahayta Yojana
उत्तर प्रदेश में गरीब और दुर्बल व्यक्ति को कानूनी सहायता उपलब्ध करवाने के लिए उत्तर प्रदेश फ्री कानूनी सहायता राज्य में लागू की गई हैं। जिसके तहत उनको बिल्कुल फ्री में कानून संबंधित सहायता सरकार के द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी। ताकि अगर उनको किसी भी कानूनी मामले में न्याय चाहिए तो उन्हें न्याय आसानी से मिल जा सकें।इस योजना के माध्यम से नागरिकों के लिए सभी कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए चीफ, डिप्टी और असिस्टेंट काउंसलिंग को काम पर रखा गया है।
UP Free Kanooni Sahayta Yojana आवेदन हेतु आवश्यक योग्यता
इस योजना के तहत आवेदन हेतु निम्नलिखित प्रकार के योग्यता निर्धारित की गई है जिसके बारे में हम आपको नीचे विवरण देंगे –
- उत्तर प्रदेश राज्य में निवास करने वाले सभी लोग लाभ प्राप्त कर पाएंगे।
- आवेदक की वार्षिक आय ₹300000 या फिर इससे कम होनी चाहिए।
- गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे नागरिक अप फ्री कानूनी सहायता योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- किसी भी धर्म या जाति की पीड़ित महिलाएं एवं बच्चे योजना का लाभ ले सकते हैं
- राज्य के औद्योगिक कामगार, खानाबदोश के लिए भी इस योजना में लाभ मिलेगा।
- दृष्टिहीनता, बहरेपन, कुष्ठ रोग, जाति हिंसा, अत्याचार, अकाल, बाढ़, भूकंप अथवा औद्योगिक आपदा से पीड़ित है तो बाहरी ऐसी योजना के तहत लाभ प्राप्त कर सकता है।
- उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा बीमार व्यक्ति, मानसिक अस्पताल और नर्सिंग होम में एडमिट व्यक्ति को भी योजना का लाभ दिया जाएगा
UP Free Kanooni Sahayta Yojana लाभ लेने हेतु आवश्यक डॉक्यूमेंट
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
Read also:UP Kishor Balika Yojana: सरकार के द्वारा बालिकाओं को जरूरी आहार प्रदान किए जाएंगे
UP Free Kanooni Sahayta Yojana आवेदन प्रक्रिया
- उम्मीदवार को सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://nalsa.gov.in/lsams/ पर जाना होगा।
- होम पेज पर पहुंच जाएंगे यहां पर आपको कानूनी सहायता के ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।
- अब आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म ओपन होगा जहां पर पूछी गई जानकारी का विवरण आपको दर्ज करना हैं।
- इसके बाद सभी प्रकार के महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट आप यहां पर अपलोड करेंगे।
- अब आपको अपना एप्लीकेशन फॉर्म जमा करना होगा
- इसके बाद आपकी एप्लीकेशन फॉर्म का वेरिफिकेशन किया जाएगा और आपको किस प्रकार की कानूनी सहायता चाहिए उसके अनुसार सरकारी लीगल अधिकारी आपकी सहायता करेंगे।
- इस तरीके से योजना में आवेदन कर सकते हैं।
Disclaimer: आर्टिकल में दी गई जानकारी इंटरनेट उपलब्ध डाटा के आधार पर है अधिक जानकारी के लिए आप इसका ऑफिशल पोर्टल visit कर सकते हैं।