कस्टम्स द्वारा पकड़ा गया सोना आखिर जाता कहां है? जानिए गोल्ड स्मगलिंग से जुड़े नियम, तरीके और कस्टम्स के नाम पर होने वाले स्कैम की पूरी कहानी

Lko News24
6 Min Read

कस्टम्स ने पिछले 4 साल में 12,000 किलो से ज्यादा स्मगल्ड सोना पकड़ा है। लेकिन यह पकड़ा हुआ सोना जाता कहां है? कस्टम्स पकड़ा हुआ सोना कभी ऑक्शन में नहीं बेचता। यह सरकारी कंपनी एसपीएमसीआईएल को दिया जाता है, जो इसे मुंबई, कोलकाता और हैदराबाद की सरकारी मिंट में पिघलाकर गोल्ड बार्स बनाती है और फिर ये बार्स आरबीआई को दे दिए जाते हैं। इसलिए कस्टम्स ऑक्शन के नाम पर सस्ता सोना बेचने वाला हर ऑफर फ्रॉड है।

सोने की स्मगलिंग क्यों होती है और इसमें कितनी कमी आई?

स्मगलिंग की असली वजह सोने पर लगने वाली इंपोर्ट ड्यूटी है। जुलाई 2024 में सरकार ने यह ड्यूटी 15% से घटाकर 6% कर दी। इससे स्मगलिंग में प्रॉफिट कम हो गया और स्मगलिंग भी कम हो गई।

2023-24 में कस्टम्स ने 4,971 किलो सोना पकड़ा था, जो 2025-26 में सिर्फ 646 किलो रह गया। 13 मई 2026 से ड्यूटी वापस 15% हुई। यानी 1 किलो पर लगभग ₹20 लाख से ज्यादा ड्यूटी। इसके बाद सिर्फ 7 हफ्तों में 161 किलो सोना पकड़ा गया, जो पहले के 6 हफ्तों से लगभग डबल है।

भारत में सोने की स्मगलिंग कहां से और कैसे होती है?

गोल्ड स्मगलिंग के लगभग 56% केस लैंड बॉर्डर पर पकड़े जाते हैं। सबसे ज्यादा म्यांमार और बांग्लादेश बॉर्डर पर। 44% केस एयरपोर्ट पर पकड़े जाते हैं, जहां अक्सर सोना गल्फ कंट्रीज से आता है क्योंकि वहां सोना सस्ता है।

स्मगलर्स सोने को पेस्ट बनाकर वैक्स में मिलाकर बेल्ट और कपड़ों में या शरीर के अंदर डालकर लाते हैं। बॉर्डर पर गाड़ियों में सोना छिपाकर लाया जाता है। कई मामलों में एयरपोर्ट और एयरलाइन का स्टाफ भी पकड़ा गया है।

ऐसे बड़े नेटवर्क्स को पकड़ने का काम कस्टम्स की स्पेशल एजेंसी डीआरआई करती है।

सोने की स्मगलिंग के कुछ हैरान करने वाले मामले

अप्रैल 2026 में डीआरआई ने मुंबई एयरपोर्ट पर 24 महिलाओं को ₹37 करोड़ के सोने के साथ पकड़ा।

हैदराबाद एयरपोर्ट पर एक सूटकेस के स्क्रू और व्हील्स की रॉड प्योर गोल्ड की निकली। एक पैसेंजर जूसर के हैंडल में 6.7 किलो सोना लाया और दिल्ली एयरपोर्ट पर एक पैसेंजर ने सोना पिघलाकर विग के नीचे सिर पर चिपका रखा था।

सोने के अलावा ड्रग्स, सिगरेट, वाइल्डलाइफ प्रोडक्ट्स और सुपारी भी स्मगल होती है।

कस्टम्स कैसे पकड़ता है स्मगलिंग करने वालों को?

कस्टम्स हर पैसेंजर को चेक नहीं करता, बल्कि रिस्क के आधार पर कुछ लोगों को रोकता है। हर बैग एक्स-रे से गुजरता है और बार-बार छोटी गल्फ ट्रिप या घबराया हुआ पैसेंजर ऑफिसर को अलर्ट कर देता है। बड़े केस अक्सर पहले से मिली टिप पर पकड़े जाते हैं।

पकड़े जाने पर क्या होती है कार्रवाई?

पकड़े जाने पर हर किसी को अरेस्ट नहीं किया जाता। छोटे केस में सामान सीज होता है और पेनाल्टी लगती है। लेकिन ड्यूटी चोरी ₹50 लाख से ज्यादा हो या सामान की वैल्यू ₹1 करोड़ से ज्यादा हो, तो सीधा अरेस्ट होता है और जल्दी बेल नहीं मिलती।

ड्रग्स जैसे प्रतिबंधित सामान में वैल्यू नहीं देखी जाती। लेकिन सजा बहुत कम लोगों को मिलती है। 5 साल में लगभग 5,600 लोग अरेस्ट हुए और सजा सिर्फ 16 लोगों को मिली।

विदेश से भारत आते समय कितना सोना और सामान ला सकते हैं?

विदेश से आते वक्त आप ₹75,000 तक का सामान बिना ड्यूटी के ला सकते हो। चाहे आप इंडिया में रहते हो या एनआरआई हो। इसके ऊपर एक नया लैपटॉप भी फ्री है।

नया फोन इसी ₹75,000 की लिमिट में आता है और अपना इस्तेमाल किया हुआ फोन फ्री है। बहुत सारे सील्ड फोन लाओगे तो उन पर ड्यूटी लगेगी।

एक साल से ज्यादा विदेश में रहे हो, तो फीमेल पैसेंजर 40 ग्राम और मेल पैसेंजर 20 ग्राम तक की ज्वेलरी बिना ड्यूटी के ला सकता है। सोने के बिस्किट और कॉइन पर पूरी ड्यूटी लगती है।

जो एनआरआई हमेशा के लिए इंडिया लौट रहे हैं, उनके लिए ट्रांसफर ऑफ रेजिडेंस के अलग रूल हैं।

क्या दुबई से सोना खरीदकर भारत लाना फायदेमंद है?

ड्यूटी देकर दुबई से सोना लाना अब फायदे का सौदा नहीं है। दुबई में सोना लगभग 13% तक सस्ता है, लेकिन यहां 15% ड्यूटी और 3% जीएसटी लगता है। इसलिए यह इंडिया से भी महंगा पड़ सकता है।

विदेश से कितनी करेंसी भारत ला सकते हैं?

$5,000 से ज्यादा के फॉरेन नोट्स या टोटल $10,000 से ज्यादा की फॉरेन करेंसी हो, तो डिक्लेयर करना जरूरी है। इंडियन करेंसी ₹25,000 तक ही ला सकते हो। डिक्लेयर न करने पर ₹500 तक की पेनाल्टी लग सकती है।

कस्टम्स के नाम पर होने वाले गिफ्ट स्कैम से कैसे बचें?

इंडिया में लोगों के साथ कस्टम्स के नाम पर स्कैम भी होते हैं। सोशल मीडिया पर बना कोई विदेशी दोस्त बोलता है कि उसने आपके लिए गिफ्ट भेजा है और फिर कॉल आता है कि गिफ्ट कस्टम्स में अटका है। उस पर ड्यूटी देनी पड़ेगी।

पैसा भेजते ही और पैसे मांगे जाते हैं और गिफ्ट कभी नहीं आता। केरल की एक महिला ने इसी तरह ₹1 लाख गंवा दिए।

कस्टम्स कभी कॉल या एसएमएस करके किसी पर्सनल अकाउंट में ड्यूटी नहीं मांगता। ऐसा कॉल आए तो तुरंत काट दो।

क्या आपके पास कभी कस्टम्स गिफ्ट वाला ऐसा कॉल या मैसेज आया है? कमेंट में बताओ।

Follow:
A Digital Platform for Hindi NEWS & MEDIA, based in Lucknow Uttar Pradesh.
Leave a Comment