बिजली की एक यूनिट बनती है लगभग ₹ में, लेकिन आपको पड़ती है ज्यादा। क्या सरकार बिजली से कमाती है या फिर नुकसान उठाती है? जो कंपनी आपके घर तक बिजली पहुंचाती है, उसे डिस्कॉम (DISCOM) कहते हैं और ज्यादातर डिस्कॉम्स स्टेट सरकार की हैं। ये कंपनियां सालों से नुकसान में चल रही हैं।
- बिजली बनाने में कितना खर्च आता है?
- प्लांट से आपके घर तक पहुंचने में क्यों बढ़ जाती है बिजली की कीमत?
- बिजली चोरी और लॉस से होता है सबसे बड़ा नुकसान
- उत्तराखंड में इतने डैम हैं फिर भी बिजली फ्री क्यों नहीं है?
- बिजली के बिल में आगे चलकर क्यों हो सकती है बढ़ोतरी?
- सरकारी डिस्कॉम्स को नुकसान और प्राइवेट कंपनियों को फायदा
- स्मार्ट प्रीपेड मीटर क्या हैं और कैसे करते हैं काम?
- क्या सरकार बिजली से कमाती है या नुकसान उठाती है?
सिर्फ 2023-24 में इन्हें ₹25,553 करोड़ का नुकसान हुआ और 2024-25 तक इनका टोटल नुकसान लगभग ₹6.4 लाख करोड़ था। स्टेट सरकार हर बिल पर इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी लेकर कमाती है, लेकिन उसकी ही बिजली कंपनियां नुकसान में हैं।
बिजली बनाने में कितना खर्च आता है?
बिजली किस चीज से बनी है, उसी से उसकी कॉस्ट डिसाइड होती है। सोलर से एक यूनिट लगभग ₹2.5 में बनती है और विंड से लगभग ₹3 में। न्यूक्लियर प्लांट की बिजली लगभग ₹4 की पड़ती है और कोल प्लांट की लगभग ₹4.8 की।
आजकल बन रहे हाइड्रो डैम की बिजली ₹4 से ₹6 तक पड़ती है और गैस से बनी बिजली ₹11 तक पहुंच जाती है।
इंडिया में आज भी ज्यादातर बिजली कोल से बनती है। सबसे ज्यादा बिजली बनाने की कैपेसिटी गुजरात में है और देश की 50% से ज्यादा कैपेसिटी प्राइवेट कंपनियों के पास है।
प्लांट से आपके घर तक पहुंचने में क्यों बढ़ जाती है बिजली की कीमत?
प्लांट से बिजली हाई वोल्टेज लाइंस से कई सौ किलोमीटर दूर स्टेट्स तक जाती है। इन लाइंस का चार्ज पावर ग्रिड और स्टेट की ट्रांसमिशन कंपनियां लेती हैं और रास्ते में कुछ बिजली वेस्ट भी हो जाती है।
इसलिए डिस्कॉम को एक यूनिट लगभग ₹5.4 में पड़ती है। उसके ऊपर सैलरी, लोन का इंटरेस्ट और मशीनरी के खर्चे जुड़ते हैं और सरकारी डिस्कॉम्स के लिए एक यूनिट की टोटल कॉस्ट ₹7.12 हो जाती है।
बिजली चोरी और लॉस से होता है सबसे बड़ा नुकसान
सबसे बड़ा नुकसान चोरी और लॉस का है। हर 100 यूनिट बिजली में से लगभग 15 यूनिट का पैसा डिस्कॉम को मिलता ही नहीं। ये बिजली या तो तारों में वेस्ट हो जाती है, चोरी हो जाती है या लोग उसका बिल भरते ही नहीं।
कई स्टेट्स में गांव और घरों को बिजली ₹4 या उससे भी सस्ती मिलती है और पंजाब, कर्नाटक और तमिलनाडु जैसे स्टेट्स में किसानों को बिजली फ्री मिलती है।
यह फर्क स्टेट सरकार सब्सिडी देकर भरती है। 2023-24 में स्टेट सरकारों ने इसके लिए लगभग 2.1 लाख करोड़ रुपए रखे। बाकी खर्चा इंडस्ट्री और दुकानों से ज्यादा रेट लेकर रिकवर किया जाता है।
उत्तराखंड में इतने डैम हैं फिर भी बिजली फ्री क्यों नहीं है?
उत्तराखंड में इतने डैम हैं फिर भी यहां बिजली फ्री नहीं है। टिहरी जैसे बड़े डैम सेंट्रल सरकार की कंपनियों के हैं और उनकी बिजली पहले से दूसरे स्टेट्स को बेची हुई है। उत्तराखंड को सिर्फ 12% फ्री मिलती है।
सर्दियों में नदी का पानी कम होता है तो बिजली कम बनती है और डिमांड बढ़ जाती है। इस साल कम बारिश से यहां 15 घंटे तक के पावर कट लगे।
इसलिए अब उत्तराखंड अडानी पावर के छत्तीसगढ़ वाले कोल प्लांट से 25 साल तक ₹5.75 प्रति यूनिट पर बिजली खरीदेगा।
बिजली के बिल में आगे चलकर क्यों हो सकती है बढ़ोतरी?
कई बार सरकार बिल नहीं बढ़ने देती और डिस्कॉम के लॉस को पेंडिंग में रख देती है ताकि उसे बाद में रिकवर किया जा सके। इसे रेगुलेटरी एसेट कहते हैं।
कुछ बड़े स्टेट्स में यह ₹3 लाख करोड़ तक पहुंच गया। 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह पैसा चार साल में वसूल करना होगा। इसका मतलब है कि आगे चलकर बिजली का बिल बढ़ सकता है।
सरकारी डिस्कॉम्स को नुकसान और प्राइवेट कंपनियों को फायदा
इसी नुकसान की वजह से अब डिस्कॉम्स प्राइवेट होने लगी हैं। उत्तर प्रदेश ने 75 में से 42 डिस्ट्रिक्ट्स की बिजली प्राइवेट कंपनी को देने का फैसला किया है।
2024-25 में प्राइवेट डिस्कॉम्स ने ₹12,138 करोड़ का प्रॉफिट कमाया, जबकि सरकारी डिस्कॉम्स ₹9,437 करोड़ के नुकसान में रहीं।
स्मार्ट प्रीपेड मीटर क्या हैं और कैसे करते हैं काम?
घर-घर स्मार्ट प्रीपेड मीटर भी लग रहे हैं। पुराने पोस्टपेड मीटर में पहले बिजली यूज होती है और महीने के एंड में बिल आता है।
प्रीपेड मीटर मोबाइल की तरह पहले रिचार्ज होता है और ऐप पर रोज का यूज दिखता है, लेकिन बैलेंस खत्म होते ही बिजली कट सकती है।
उत्तराखंड जैसे स्टेट्स में यह मीटर अडानी की कंपनी लगा रही है। मीटर का पैसा कंपनी खुद लगाती है और बदले में डिस्कॉम हर मीटर की हर महीने कंपनी को फीस देती है।
क्या सरकार बिजली से कमाती है या नुकसान उठाती है?
सरकार इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी से कमाती जरूर है, लेकिन सब्सिडी और अपनी डिस्कॉम्स के नुकसान में उससे कहीं ज्यादा पैसा लगाती है। बिजली में असली प्रॉफिट प्राइवेट कंपनियां कमा रही हैं।
अपना सैंक्शन लोड चेक करो। जरूरत से ज्यादा हो तो कम करवाओ। फिक्स चार्ज कम हो जाएगा।
आपको एक यूनिट बिजली कितने की पड़ती है, कमेंट में बताओ।



