Gold Silver Rate 6 February 2025: अगर आप भी 6 फरवरी 2025 को सोना चांदी खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो आपको इसके लेटेस्ट रेट के बारे में जानकारी होना अति आवश्यक है. आज गुरुवार को फिर से सोने और चांदी के भाव में परिवर्तन देखने को मिल रहा है 5 फरवरी यानी गुरुवार को सोने के दाम में 270 रुपए प्रति 10 ग्राम का उछाल देखने को मिल रहा है, वही चांदी के भाव की बात करें तो इसमें आज कोई परिवर्तन नहीं आया है. नई दरों के बाद सोने का दाम 86,000 और चांदी के दाम 1 लाख के लगभग पहुँच गए हैं.
गुरुवार 6 फरवरी 2025 के दिन सराफा बाजार की तरफ से जारी किए गए सोने चांदी के भाव के मुताबिक, 18 कैरेट सोने का भाव 65,000 रुपए, 22 कैरेट सोने का भाव 79,450 रुपए और 24 कैरेट सोने के दाम 86,860 रुपए के लगभग पहुँच गए हैं. वहीं अगर चांदी की बात की जाए तो एक किलो चांदी का भाव 99,500 रुपए के करीब पहुँच गए हैं. तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको आज यानी 6 फरवरी 2025 के सोने के ताजा भाव के बारे में बताएंगे.
सोने का आज का भाव (Gold Latest Rate)
18 कैरेट सोने का दाम
- दिल्ली सराफा बाजार में 10 ग्राम सोने का ताजा 65,000 रुपए
- इंदौर और भोपाल में सोने का भाव 64,920 रुपये
- चेन्नई सराफा बाजार में सोने का ताजा भाव 65,500 रुपए
- कोलकाता और मुंबई सराफा बाजार में सोने का ताजा भाव 64,880 रुपया चल रहा है.
22 कैरेट सोने का दाम
- लखनऊ, जयपुर, दिल्ली सराफा बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 79,450 रुपये
- हैदराबाद, केरला, कोलकाता, मुंबई सराफा बाजार में सोने का भाव 79,300 रुपए
- इंदौर और भोपाल में 10 ग्राम सोने का भाव 77,360 रुपए चल रहा है.
24 कैरेट सोने का ताजा भाव
- जयपुर, दिल्ली, लखनऊ और चंडीगढ़ सराफा बाजार में 10 ग्राम सोने का ताजा भाव 86,660 रुपए
- चेन्नई सराफा बाजार में सोने का दाम 86,510 रुपये
- भोपाल और इंदौर में 10 ग्राम सोने का ताजा भाव 86,560 रुपये
- केरल, हैदराबाद, बैंगलोर और मुंबई सराफा बाजार में सोने का भाव 86,510 रुपये ट्रेंड कर रहा है.
गुरुवार चांदी का लेटेस्ट रेट (Silver Latest Rate)
- लखनऊ, जयपुर, अहमदाबाद, मुंबई, कोलकाता, दिल्ली सराफा बाजार में 1 किलोग्राम चांदी का ताजा भाव 99,500 रुपये
- इंदौर और भोपाल में 1 किलो चांदी का ताज आभाव 99,500 रुपये
- हैदराबाद, चेन्नई, मदुरै और केरला सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 1,07,000 रुपए चल रहा है.
गोल्ड खरीदने से पहले कैसे चेक करें शुद्धता?
- ISO (इंडियन स्टैंडर्ड आर्गनाइजेशन) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं.
- 24 कैरेट सोने में 99.9% शुद्धता होती है और 22 कैरट सोने में लगभग 91% शुद्धता होती है.
- 24 कैरेट सोने में 1.0 शुद्धता (24/24=1.00) होती है सोने को 999.9 शुद्धता (24 कैरेट) के रूप में बांटा जाता है और 22 कैरेट सोने में 0.916 शुद्धता (22/24=0.916) होती है.
- 24 कैरेट सोने के गहनों पर 999, 23 कैरेट सोने के गहनों पर 958, 22 कैरेट सोने के गहनों पर 916, 21 कैरेट सोने के गहनों पर 875 और 18 कैरेट सोने के गहनों पर 750 लिखा होता है.
- 22 कैरेट सोने में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर आभूषण बनाये जाते हैं.
- 24 कैरेट में सोने कोई मिलावट नहीं होती, इसके सिक्के मिलते है, लेकिन 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते, इसलिए ज्यादातर ज्वेलर्स 18, 20 और 22 कैरेट सोना बेचते हैं और इससे उन्हें अधिक लाभ मिलता है.
- अधिकतर सोना 20 कैरेट और 22 कैरेट में ही बिकता है लेकिन कुछ लोग गहनों के लिए 18 कैरेट सोना भी खरीदते हैं.
“सोने चांदी के जो भी रेट ऊपर दिए गए हैं वो दरें सांकेतिक है और इसमें टीसीएस, जीएसटी और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य चार्ज नहीं जोड़े गए हैं सटीक दरों के लिए आप अपने स्थानीय ज्वैलर्स शॉप से संपर्क कर सकते हैं”.