True ID VCard एक डिजिटल पहचान पत्र है, जिसे DigiLocker प्लेटफॉर्म पर डिज़ाइन किया गया है और यह भारत सरकार की डिजिटल पहल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। डिजिटल इंडिया अभियान के अंतर्गत, सरकार ने नागरिकों को उनके सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को ऑनलाइन और सुरक्षित रूप से संग्रहित करने और उपयोग करने के लिए विभिन्न डिजिटल सुविधाएं प्रदान की हैं।
True ID VCard इसका एक प्रमुख उदाहरण है, जो नागरिकों को एक सशक्त, सुरक्षित और सुविधाजनक तरीका प्रदान करता हैं। ताकि आप अपने सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज को डिजिटल तौर पर सुरक्षित कर सकें। इसलिए आज के आर्टिकल में हम आपको True ID VCard से जुड़ी सभी जानकारी प्रदान करेंगे चलिए जानते हैं-
True ID VCard की विशेषताएँ
- True ID VCard एक डिजिटल दस्तावेज़ है, जो व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, पता, जन्म तिथि, और अन्य महत्वपूर्ण पहचान जानकारी को इलेक्ट्रॉनिक रूप में संग्रहीत करता है। यह कार्ड आपको पूरी तरह से पेपरलेस जीवन जीने में मदद करता है, क्योंकि आप इसे किसी भी स्थान पर डिजिटल रूप से एक्सेस कर सकते हैं।
- True ID VCard को DigiLocker प्लेटफॉर्म में सुरक्षित रूप से store किया जाता है। DigiLocker एक सरकारी डिजिटल लॉकर है जो नागरिकों को उनके दस्तावेज़ों को क्लाउड में स्टोर करने की सुविधा प्रदान करता है। यह सरकारी एजेंसियों द्वारा प्राधिकृत होता है, जो सुनिश्चित करता है कि दस्तावेज़ सुरक्षित और वैध हैं।
- True ID VCard में एन्क्रिप्शन और सेक्योरिटी फीचर्स का उपयोग किया गया है, जो आपके व्यक्तिगत विवरण को पूरी तरह से सुरक्षित रखते हैं। इसके अलावा, जब भी आप इसका उपयोग करते हैं, तो आपको एक OTP (One Time Password) या एक सुरक्षित पासवर्ड की आवश्यकता होती है, जिससे आपकी पहचान और सुरक्षा सुनिश्चित होती है।
Read also:APAAR ID Registration 2025 apaar.education.gov.in अपार I’D कार्ड, यहां बिलकुल फ्री में बनाएं
True ID VCard के लिए पंजीकरण कैसे करें
- सबसे पहले, आपको अपने स्मार्टफोन पर DigiLocker ऐप डाउनलोड करना होगा। यह ऐप Android और iOS दोनों प्लेटफार्मों पर उपलब्ध है। आप इसे Google Play Store या Apple App Store से डाउनलोड कर सकते हैं।
- ऐप डाउनलोड करने के बाद, आपको अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करके पंजीकरण करना होगा। इसके बाद आपको एक OTP (One Time Password) प्राप्त होगा, जिसे आपको अपनी पहचान को सत्यापित करने के लिए दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपने जो डॉक्यूमेंट अपलोड किया है उसका वेरिफिकेशन किया जाएगा उसके उपरांत ही आपको True ID VCard प्रदान किया जाएगा।