Honda Hornet: होंडा मोटरसाइकल्स ने 2025 में अपनी बहुप्रतीक्षित स्पोर्ट बाइक Honda Hornet 2.0 का नया मॉडल लॉन्च कर दिया है। यह बाइक न केवल अपने आकर्षक लुक्स और स्पोर्टी डिज़ाइन के लिए जानी जाती है, बल्कि इसमें दमदार 184cc का इंजन और 45 किलोमीटर प्रति लीटर का शानदार माइलेज भी है। Honda Hornet 2.0 का नया अवतार युवाओं को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है जिसके बारे में जानकारी हम आपको उपलब्ध करवाएंगे
इंजन और परफॉर्मेंस
नई Hornet 2.0 में 184.4cc का एयर-कूल्ड BS6.2 कंप्लायंट इंजन दिया गया है, जो लगभग 17.26 bhp की पावर और 15.9 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है, जिससे स्मूद गियर शिफ्टिंग और बेहतरीन राइडिंग एक्सपीरियंस मिलता है। Honda Hornet बाइक की टॉप स्पीड लगभग 130 km/h तक जाती है, जो इसे शहर और हाइवे दोनों के लिए अच्छा विकल्प है
माइलेज
होंडा ने इस बार माइलेज पर खास ध्यान दिया है। 2025 Hornet 2.0 मॉडल का माइलेज लगभग 45 km/l है, जो इस सेगमेंट की बाइक्स में एक अच्छा फ्यूल एफिशिएंसी रेट माना जाता है। इसका 12 लीटर का फ्यूल टैंक लंबी दूरी की राइड्स को बिना बार-बार फ्यूल भरवाए आरामदायक बनाता है।
डिजाइन और दूसरे महत्वपूर्ण फीचर्स
2025 Hornet 2.0 में एग्रेसिव स्ट्रीटफाइटर डिज़ाइन दिया गया है। बाइक के फ्रंट में LED हेडलैंप, टेल लाइट और इंडिकेटर्स हैं जो इसे आधुनिक लुक देते हैं। इसमें फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी शामिल है, जो स्पीड, RPM, फ्यूल गेज, ट्रिप मीटर जैसी जरूरी जानकारी दिखाता है।
Read also: TVS Jupiter 125: शक्तिशाली फीचर्स के साथ लोगों की रातो की नींद उड़ाने आ गया Jupiter 125
अन्य प्रमुख फीचर्स में शामिल हैं:
- USD (Upside Down) फ्रंट फोर्क्स
- सिंगल-चैनल ABS
- डुअल पेटल डिस्क ब्रेक्स
- ट्यूबलेस टायर्स
- स्पोर्टी ग्राफिक्स और नई कलर स्कीम्स
कीमत और उपलब्धता
Honda Hornet 2.0 के 2025 मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹1.40 लाख से शुरू होती है। यह बाइक जल्द ही देशभर के होंडा डीलरशिप्स पर उपलब्ध होगी। होंडा ने इसके लिए प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी है।