Navodaya Vidyalaya NVS Various Post 2025: नवोदय विद्यालय समिति द्वारा नॉन टीचिंग भर्ती परीक्षा के लिए तिथि का ऐलान कर दिया गया है. इसमें टोटल 1377 पद है. जो उम्मीदवार इस परीक्षा का इंतजार कर रहे थे, वे ऑफिसियल वेबसाइट www.navodaya.gov.in पर जाकर परीक्षा से संबंधित सभी डिटेल्स को चेक कर सकते हैं.
नवोदय विद्यालय एनवीएस वेरियस पोस्ट भर्ती परीक्षा 14 मई से 19 मई 2025 के बीच आयोजित की जाएगी, ये परीक्षा विभिन्न पदों के लिए आयोजित होगी.
भर्ती डिटेल्स
Navodaya Vidyalaya NVS Various Post 2025 के अंतर्गत टोटल 1377 गैर-शिक्षण पदों को भरा जाएगा. इसमें कंप्यूटर ऑपरेटर, कनिष्ठ सचिवालय सहायक मुख्यालय आरक्यू कैडर, लैब अटेंडेंट, सहायक अनुभाग अधिकारी, खानपान पर्यवेक्षक इलेक्ट्रिशियन सह प्लम्बर, मल्टी टास्किंग स्टाफ, महिला स्टाफ नर्स, कनिष्ठ सचिवालय सहायक, मेस हेल्पर, कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी, ऑडिट सहायक और कानूनी सहायक के पदों (Navodaya Vidyalaya NVS Various Post 2025) पर भर्तियां की जाएंगी.
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन शुरुआत तिथि- 22 मार्च 2025
आवेदन करने की अंतिम तिथि- 14 मई 2025
आवेदन में सुधार- 16 मई से 18 मई 2025 तक
एनवीएस नॉन-टीचिंग भर्ती 2025 परीक्षा शेड्यूल
पद का नाम | परीक्षा की तिथि | शिफ्ट |
कैटरिंग सुपरवाइजर | 14.05.2025 | सुबह |
मेस हेल्पर | 14.05.2025 | शाम |
ऑडिट असिस्टेंट | 15.05.2025 | सुबह |
स्टेनोग्राफर | 15.05.2025 | शाम |
लीगल असिस्टेंट | 15.05.2025 | शाम |
महिला स्टाफ नर्स | 16.05.2025 | सुबह |
कंप्यूटर ऑपरेटर | 16.05.2025 | सुबह |
इलेक्ट्रीशियन-कम-प्लम्बर | 16.05.2025 | शाम |
जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर | 16.05.2025 | शाम |
मल्टी टास्किंग स्टाफ (मुख्यालय/आरओ कैडर) | 17.05.2025 | सुबह |
जूनियर सचिवालय सहायक (मुख्यालय/आरओ कैडर) | 17.05.2025 | शाम |
जूनियर सचिवालय सहायक (जेएनवी कैडर) | 18.05.2025 | सुबह |
लैब अटेंडेंट | 18.05.2025 | शाम |
सहायक अनुभाग अधिकारी | 19.05.2025 | सुबह |
प्रवेश पत्र कब होंगे जारी
जारी नोटिस के अनुसार, परीक्षा शहर और परीक्षा से संबंधित अन्य डिटेल्स के लिए आप ऑफिसियल वेबसाइट www.navodaya.gov.in पर परीक्षा से लगभग 15 दिन पहले चेक कर सकेंगे. परीक्षा केंद्र की डिटेल्स और इसका ऐडमिट कार्ड परीक्षा से लगभग 2 दिन पहले जारी किया जाएगा.