AAUW International Fellowship 2025: AAUW (अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ यूनिवर्सिटी वुमन) एक संस्था है जो महिलाओं की पढ़ाई और उनके हक के लिए काम करती है। यह संस्था 1881 से काम कर रही है और 1917 से इंटरनेशनल फेलोशिप नाम का एक खास प्रोग्राम चला रही है। इसके बारे में हम आपको आर्टिकल (AAUW International Fellowship 2025) में डिटेल में जानकारी देंगे
यह प्रोग्राम क्या है?
यह फेलोशिप ऐसे विदेशी (गैर-अमेरिकी) छात्रों के लिए है, जो अमेरिका में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं। इसमें महिलाओं को पैसे देकर उनकी पढ़ाई में मदद की जाती है, ताकि वे पढ़-लिखकर अपने देश लौटकर अच्छा काम कर सकें।
कितना पैसा मिलता है?
-
मास्टर डिग्री के लिए: $20,000 (लगभग 16 लाख रुपये)
-
Ph.D. के लिए: $25,000 (लगभग 20 लाख रुपये)
-
पोस्टडॉक्टोरल रिसर्च के लिए: $50,000 (लगभग 40 लाख रुपये)
इस पैसे का क्या उपयोग होता है?
यह पैसा पढ़ाई की फीस, रहने का खर्च, बच्चों की देखभाल और कॉन्फ्रेंस में जाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन इस पैसे का उपयोग लैपटॉप, किताबें खरीदने या पुराने कर्ज चुकाने (AAUW International Fellowship 2025) में नहीं किया जा सकता।
कौन आवेदन कर सकता है?
-
जिसने स्नातक (Graduate) की पढ़ाई पूरी कर ली हो।
-
जो अमेरिका के किसी कॉलेज में फुल टाइम पढ़ाई करना चाहता हो।
-
जो पढ़ाई पूरी होने के बाद अपने देश वापस (AAUW International Fellowship 2025) जाकर काम करना चाहता हो।
कैसे आवेदन करें?
-
AAUW की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरें।
-
अपनी मार्कशीट, सिफारिश पत्र और रिसर्च प्लान साथ में लगाएं।
-
सारी चीजें 15 नवंबर से पहले जमा करनी होंगी।
Read also: खुशखबरी! ₹2000 खाते में आए या नहीं? अभी चेक करें PM Kisan Beneficiary List में आपका
जरूरी तारीखें:
-
आवेदन शुरू: 1 अगस्त
-
आखिरी तारीख: 15 नवंबर
-
रिजल्ट: अप्रैल के बीच में
फायदा क्या है?
इस फेलोशिप से महिलाएं विदेश जाकर पढ़ सकती हैं और अपने सपनों को पूरा कर सकती हैं। इससे उन्हें अच्छे करियर के मौके मिलते हैं और वे अपने देश में बदलाव ला सकती हैं।
अधिक जानकारी के लिए:
AAUW की वेबसाइट पर जाएं: www.aauw.org